चीनी विकिपीडिया

Favicon of Wikipedia चीनी विकिपीडिया
प्रकार
संजाल ज्ञानकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध चीनी
मालिक विकिमीडिया संस्थापन
जालस्थल zh.wikipedia.org विकिडाटा पर सम्पादित करें
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

चीनी विकिपीडिया (चीनी: 中文维基百科) विकिपीडिया का चीनी भाषा का संस्करण है। यह अक्टूबर २००२ में आरम्भ किया गया था और १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ३,९४,५५४+ लेख हैं और यह बारहवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है।

चीनी विकिपीडिया हुडौंग और बाइडू बेइक के बाद तीसरा सबसे बडा़ ऑनलाइन चीनी विश्वकोश है।

समुदाय[संपादित करें]

चीनी विकिपीडिया के योगदानकर्ता विविध पृष्ठभूमि के हैं। मार्च २००५ के आँकड़ों के अनुसार ४६% प्रयोक्ता मुख्यभूमि चीन से हैं, २२% उत्तर अमेरिका से, १२% ताइवान से, ९% हाँगकाँग से, ३% जापान से, ३% यूरोप से, २% दक्षिणपूर्व एशिया से और ३% शेष अन्य क्षेत्रों से हैं। चीनी विकिपीडिया पर अधिकतर लेख चीन-सम्बन्धित विषयों पर हैं। इस क्षेत्र के भीतर भी हाँगकाँग, ताइवान और मुख्यभूमि चीन के समृद्ध पूर्वी तट के प्रान्तों पर लेख अधिक विवरणों के साथ हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]